जयपुर । माहेश्वरी पब्लिक स्कूल , जवाहर नगर का 48 वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मंदिर में दीप - प्रज्वलन व विद्यालय प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के तक्षशिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश माहेश्वरी , ज्वॉइंट कमिश्नर , जी एस टी , स्टेट टैक्स , राजस्थान और विशिष्ट अतिथि श्री अनिल सोमानी , प्रसिद्ध व्यवसायी व समाजसेवी थे तथा साथ ही विद्यालय के मानद सचिव सीए श्री अमित गट्टानी , भवनमंत्री श्री सुमित काबरा , विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य श्री अमित सोनी , श्रीमती अरुणा गगरानी व विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक जी वैद मंचासीन थे। मानद सचिव ने विद्यालय की स्थापना के उद्देश्यों का स्मरण कराते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास करके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हम कटिबद्ध हैं । समारोह के विशिष्ट अतिथि ने विद्य...