उल्टा दौड़ने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Pic Credit- freepik

अपनी फिटनेस को लेकर आजकल हर कोई जागरूक है। फिटनेस के लिए फूड सप्लीमेंट के साथ—साथ योग, जिम, कसरत आदि अपना रहे हैं। पैदल चलना और दौड़ना, स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। आजकल सीधे दौड़ने की बजाय उल्टा दौड़ने का ट्रेंड बढ़ रहा है। उल्टा दौड़ने के कई फायदे है। इनको जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे और हो सकता है आप भी अपने व्यायाम में उल्टा दौड़ने को शामिल कर लें। 

  • उल्टा दौड़ना एक अनोखा अनुभव है जो आपको अपने शरीर और दिमाग को एक नए तरीके से चुनौती देने का मौका देता है।
  • उल्टा दौड़ने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है। उनके लिए यह एक अलग तरह की कसरत मिलती है। 
  • शरीर को संतुलन बनाने में मदद मिलती है। 
  • उल्टा दौड़ने से हड्डियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे वे मजबूत होती हैं। ये ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में भी मददगार हो सकता है। 
  • उल्टा दौड़ने से हार्ट रेट बढ़ता है, जिससे हार्ट मजबूत होता है और रक्त संचार बेहतर होता है।
  • उल्टा दौड़ने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। ये वजन कम करने में मददगार हो सकता है।
  • उल्टा दौड़ने से दिमाग को एक अलग तरह की चुनौती मिलती है, जिससे दिमाग तेज होता है और याददाश्त बेहतर होती है। एकाग्रता बढ़ती है।
  • उल्टा दौड़ने से एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जो तनाव कम करने में मदद करते हैं।

उल्टा दौड़ने के तरीका

  • शुरुआत में कुछ मिनटों के लिए ही उल्टा दौड़ें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
  • उल्टा दौड़ने के लिए एक सुरक्षित और समतल जगह चुनें।
  • उल्टा दौड़ने के लिए ऐसे जूते पहनें जो आपके पैरों को अच्छी तरह से सपोर्ट करें।
  • उल्टा दौड़ते समय सावधान रहें और अपने आसपास के वातावरण पर ध्यान दें। वाहनों की रेलमपेल के बीच उल्टा दौड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए।