कम नींद के कारण महिलाओं को हो सकती हैं ये बीमारियां

Pic Credit- freepik
अच्छी और पर्याप्त नींद सेहत के लिए आवश्यक है। कम नींद की वजह से कई तरह की परेशानी हो सकती है। एडल्ट को 6 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। भागदौड़ की जिंदगी में सेहत के लिए जरूरी ये नींद हम नहीं ले पाते। इसका असर हमारे कामकाज पर भी पड़ता है। सुस्ती की वजह से हम फ्रेश महसूस नहीं कर पाते।

यह स्थिति लगातार बनी रहे तो कई बीमारियां जकड़ने लगती है। महिलाओं का शरीर पुरुषों से काफी अलग होता है इसलिए महिलाओं को अलग स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए महिलाओं को पुरषों की तुलना में 20 मिनट अधिक नींद की ज़रूरत होती है।


अगर आप भी कम नींद लेते हैं या ठीक से नहीं सोते हैं तो आपको भी ये बीमारियां हो सकती हैं। चलिए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में...

PCOS की समस्या:

PCOS यानी Polycystic Ovarian Syndrome जो महिलाओं के पीरियड्स से संबंधित है। एक स्टडी के अनुसार यह पाया गया कि PCOS से पीड़ित महिलाएं Obstructive Sleep Apnea से सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। इसमें आपको सांस लेने का ऊपरी हिस्सा ब्लॉक हो जाता है जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है और अच्छी नींद नहीं आती है।

मेंटल हेल्थ होत्ती है प्रभावित

नींद की कमी के कारण आपकी मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होती है क्योंकि कम सोने से आपके दिमाग पर सीधा असर पड़ता है। नींद की कमी के कारण आपके दिमाग के सेल प्रभावित होते हैं क्योंकि आपका दिमाग लगातार काम करता है और ऐसे में पर्याप्त रेस्ट न मिलने के कारण आपके सेल प्रभावित होते हैं। इस कारण से आपके काम करने की क्षमता भी प्रभावित होने लगती है।

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

कम नींद लेने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे की संभावना ज्यादा होती है। कम नींद के कारण आपकी बॉडी के सेल प्रभावित होते हैं जिससे आपके शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ता है।

हड्डियां होती हैं कमजोर

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी की समस्या होने लगती है। साथ ही महिलाओं को कमर दर्द व जुड़ों में दर्द की समस्या भी अधिक होती है। कम नींद के कारण आपकी हड्डियां भी प्रभावित होती है क्योंकि कम नींद के कारण आपका शरीर ज़रूरी पोषक तत्व को अब्सोर्ब नहीं कर पाता है।

डायबिटीज

महिअलों में डायबिटीज की समस्या भी अधिक होती है। नींद की कमी से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि अच्छी नींद न लेने से आपको न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है जिससे मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ती है। इसके साथ ही कम नींद के कारण हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां भी आपको हो सकती हैं।

थकावट और डिप्रेशन

कम नींद की वजह से डिप्रेशन की समस्या बढ़ती है। इससे थकावट महसूस होती है। इससे रूटीन कामकाज निपटाने में परेशानी हो सकती है।

पेट संबंधी समस्याएं

कम नींद की वजह से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। कब्ज रहने की बड़ी वजह कम नींद होती है। भोजन को पचाने में नींद का बड़ा योगदान रहता है।