मुंह के छालों के लिए घरेलू उपचार

Pic Credit- freepik


मुंह के छाले एक आम समस्या है। लेकिन यह काफी कष्टदायक होती है। छालों की वजह से खाना खाते समय जलन होती है। यह समस्या कई बार गंभीर भी हो सकती है। यह कैंसर का कारण भी बन जाती है। इसलिए इस सामान्य सी दिखने वाली समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  

छाले गालों के अन्दर, जीभ पर और होंठो के अन्दर की तरफ होते हैं। यह सफेद या लाल घाव की तरह दिखाई देते हैं। आमतौर पर अधिक तीखा खाने, पेट की खराबी अथवा कब्ज होने पर मुँह में छाले होते है। मुंह में छाले पित्त दोष होने के कारण होता है। ये दो प्रकार के होते हैं।

एफ्थस छाले

यह पेट की खराबी, तीखा भोजन या अन्य कारणों से होने वाले छाले हैं। यह किसी बीमारी के कारण और दूसरों के कारण फैलते नहीं हैं।

बुखार के छाले

यह होठों के आस-पास हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस के कारण होते हैं।

इन कारणों से होते हैं मुंह में छाले

  • लम्बे समय से कब्ज की समस्या रहने वालों में बार-बार मुंह के छाले हो जाते हैं।
  • अत्यधिक तला-भुना एवं मिर्च-मसाले वाला भोजन करना।
  • कड़क बालों वाले ब्रश से दांत साफ करना या चबाते समय गलती से गाल का कट जाना।
  • हेलिकोबैक्टर पायलोरी नामक बैक्टीरिया के कारण।
  • विटामिन बी-12, जिंक, फोलिक एसिड और आयरन की शरीर में कमी होना।
  • महिलाओं में मासिक धर्म के समय होने वाले हार्मोन्स में बदलाव के कारण।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना।
  • एच.आई.वी. होना, जिससे रोग से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।

ये सावधानियां बरतें 

  • मिर्च एवं अधिक मसाले युक्त खाने से परहेज करें।
  • विटामिन-सी से युक्त फलों एवं सब्जियों का सेवन करें।
  • दूध से बने खाद्य पदार्थ जैसे दही, मक्खन, पनीर और दूध का अधिक सेवन करें।
  • शरीर में विटामिन-बी की कमी न हो।
  • भोजन के साथ सलाद के रूप में कच्चे प्याज का इस्तेमाल करें।
  • विटामिन-बी6, फोलिक एसिड, जिंक, आयरन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। प्रतिदिन 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए।
  • कब्ज की समस्या से बचाव करें इसलिए भोजन में रेशेदार सब्जियों एवं फलों का सेवन करें।
  • ग्रीन-टी का सेवन करें।

ये उपाय अपना सकते हैं-

  • छाले होने पर दिन में दो बार तुलसी के 4-5 पत्ते चबाकर खाएं।
  • शहद में मुलेठी का चूर्ण मिलाकर इस लेप को मुंह के छालों पर लगाएं और लार को मुंह से बाहर टपकने दें।
  • कत्था मुंह के छालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। कत्था, मुलेठी का चूर्ण और शहद मिलाकर छालों पर लगाएं। इसके अलावा अमरूद के मुलायम पत्तों में कत्था मिलाकर उसे पान की तरह चबाएं।
  • शहद और इलायची का पाउडर मिलाकर एक मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण को सीधे छालों पर 2-3 दिनों तक लगाएं।
  • चमेली के पत्तों को पीस कर उसके रस को छालों पर लगाने से छाले कम हो जाते है।
  • अगर बार-बार मुंह में छाले आ रहे हैं या घाव ठीक नहीं हो रहा हैं तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।