रोज खाते हैं नूडल्स तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Pic Credit- freepik

इंस्टेंट नूडल्स, काफी पसंद किया जाता है। वजह, सुविधाजनक और स्वाद और पॉकेट फ्रेंडली है।अब तो इसके साथ भी कई तरह के प्रयोग होने लगे हैं। इससे नूडल्स खाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 

क्या आप जानते हैं कि रोजाना इंस्टेंट नूडल्स का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है? स्वाद और सुविधा के चक्कर में इन्हे हम खा तो लेते हैं लेकिन यह शरीर के लिए बेहद खतरनाक है। रिसर्च बताते हैं कि यह फास्ट फूड कभी—कभार खाना ठीक है लेकिन रोजाना इसे खाना कई बीमारियों की न्योता देना है। 

आइए, जानते हैं रोज-रोज नूडल्स खाना कितना खतरनाक है-

  • इंस्टेंट नूडल्स में पोषक तत्वों की कमी होती है। इनमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा बहुत कम होती है। रोजाना इनका सेवन करने से भूख तो मिट जाती है लेकिन शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इसकी वजह से कमजोरी, थकान, और इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इसे खाने से पेट भरा-भरा रहता है।
  • इंस्टेंट नूडल्स में कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा अधिक होती है।  रोजाना इसका सेवन करने से कैलोरी का सेवन बढ़ जाता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।
  • इंस्टेंट नूडल्स में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। ज्यादा सोडियम का सेवन करने से रक्तचाप बढ़ सकता है, जिससे हार्ट की समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। 
  • इंस्टेंट नूडल्स में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो रक्त में शर्करा के स्तर को तेजी से बढ़ाता है। रोजाना इसका सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
  • इंस्टेंट नूडल्स में फाइबर की कमी होती है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। इससे कब्ज, अपच, और गैस की समस्या हो सकती है। नूडल्स आंतों में चिपक कर परेशानी पैदा कर सकते है। 
  • कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि इंस्टेंट नूडल्स में मौजूद कुछ रसायन कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं।
  • टेस्ट बढ़ाने के चक्कर में कई तरह के तेज मसालों का उपयोग किया जाता है। इसका अत्याधिक सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। पेट संबंधी कई रोग हो सकता है।