नींद नहीं आती है तो सोने से पहले तलवों पर लगा लें ये तेल

Pic Credit- freepik

कई दफा पूरी रात करवट बदलते-बदलते बीत जाती है। नींद आने का नाम नहीं लेती। सुबह उठते ही सिरदर्द और दिनभर थकान। ऐसे में हर व्यक्ति चाहता है कि उसे रात में अच्छी और गहरी नींद आ जाए। ताकि अगला दिन वह खुद को फ्रेश महसूस कर सके। 

अच्छी नींद के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाता है। कई लोगों को रात के वक्त पैरों में दर्द और जलन की वजह से नींद नहीं आती है। जिसे आम भाषा में फुटनी कहते है। अगर आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है, तो रात में आप तलवों में तेल लगाकर सोएं। तलवों में अगर आप सरसों तेल लगाकर सोते हैं, तो इससे आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी। 

तलवों पर सरसों तेल से मालिश करने से काफी लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदों के बारे में-

  • पैरों में मसाज करने से आपके ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है, जिससे आपको काफी अच्छी नींद आती है। साथ ही एंग्जायटी की परेशानी भी कम हो सकती है।
  • पैरों पर अगर आप सरसों तेल से मालिश करते हैं, तो आपको पीरियड्स दर्द काफी कम होता है। इससे पीरियड्स क्रैप्स से छुटकारा मिलता है। 
  • रात के समय अगर आप अनिद्रा की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो तलवों में सरसों तेल की मालिश करके सोएं। इससे आपको काफी अच्छी नींद आएगी।
  • रात में सोने से पहले तलवों पर सरसों तेल से मालिश करने से आपको काफी अच्छी नींद आती है। यह पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को काफी अच्छी करता है। इससे आपको ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल हो सकता है।
  • अपने दिमाग को शांत करने के लिए रात में सोने से पहले तलवों की सरसों तेल से मालिश करें। यह काफी हद तक लाभकारी हो सकता है।
  • तलवों और पैरों में सरसों के तेल की मालिश से दिनभर की थकान दूर होती है। 
  • सर्दी के दिनों में गुनगुने सरसों के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे फायदा मिलेगा।