यूरिक एसिड है High तो भूलकर भी ना खाएं ये फल और सब्जियां

Pic Credit- freepik

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से कई तरह की समस्याएं होने लगती है। यूरिक एसिड शरीर में एक गंदगी की तरह जमा हो जाता है। खून में अगर इसकी मात्रा बढ़ जाए तो उससे जोड़ों की दिक्कत, किडनी की बीमारी, दिल के दौरे जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि यूरिक एसिड शरीर में क्रिस्टल का रूप ले लेता है और धीरे धीरे जोड़ों के आसपास जमा होने लगता है। जिसके कारण जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है।

शरीर में हाई यूरिक एसिड के कारण

  • रात में ज्यादा खा लेना
  • ठीक समय पर न खाना और न सोना
  • ज्यादा नॉन वेज खाना
  • तनाव
  • खराब लाइफस्टाइल
  • पानी का कम सेवन

यूरिक एसिड बढ़ने से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स

गाउट

गाउट गठिया का एक रूप है। इस स्थिति में शरीर के जोड़ों में दर्द होने लगता है क्योंकि यूरिक एसिड जोड़ों और टिश्यूज में बनता है और सूजन-दर्द पैदा होता है। गाउट आमतौर पर पैर के अंगूठे के जोड़, टखने और घुटनों के जोड़ को प्रभावित करता है।

किडनी की समस्या

किडनी, यूरिक एसिड के साथ-साथ ब्लड से अन्य अपशिष्ट पदार्थों को भी फिल्टर करती है। किडनी डिजीज किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं और उन्हें काम करने से रोकती है। इससे यूरिक एसिड ब्लड में जमा होने लगता है। जो कई तरह से नुकसानदायक होता है।  

हाई यूरिक एसिड है तो इन फूड्स के सेवन से बचे


किशमिश

किशमिश अंगूर से बनती है जिसमें प्यूरीन होता है। प्यूरीन के सेवन करने से गाउट (अर्थराइटिस) की समस्या और भी बढ़ सकती है और यह खून में यूरिक एसिड की मात्रा को भी बढ़ाता है।

इमली

इमली या खट्टे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। गाउट से पीड़ित लोगों को इन्हें नहीं लेना चाहिए।

सेब

सेब भी प्राकृतिक फ्रुक्टोज का एक रूप है। सेब को बहुत अधिक खाना अर्थराइटिस की स्थिति को और भी खराब कर सकता है।

खजूर  

खजूर कम प्यूरीन वाला फल होता है, लेकिन इसमें फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है। खजूर को खाना भी सही नहीं है क्योंकि वे आपके खून में फ्रुक्टोज की मात्रा बढ़ा सकते हैं जो खतरे का संकेत है।  

चीकू  

यह भी एक फ्रक्टोज माना जाता है। इसलिए, यूरिक एसिड को कम करने के लिए चीकू से बचना चाहिए।

मशरूम

भले ही मशरूम न्यूट्रिएंट्स से भरपूर सब्जी हो लेकिन गाउट और हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए यह बहुत नुकसानदायक होता है। इससे शरीर में प्यूरिन का लेवल बढ़ जाता है। यह तत्व यूरिक एसिड का लेवल बढ़ाने का काम करता है।

पालक

अगर आपका यूरिक एसिड लेवल अक्सर हाई रहता है तो आपको पालक के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण गाउट की समस्या गंभीर हो सकती है और इससे शरीर में सूजन भी बढ़ सकती है।

ब्रोकोली

हेल्दी होने के बावजूद ब्रोकली के सेवन से भी शरीर को नुकसान हो सकते हैं। ऐसा ही एक नुकसान है यूरिक एसिड लेवल का बढ़ जाना। दरअसल, ब्रोकली खाने से शरीर के लिए प्यूरीन को पचा पाने में दिक्कत आती हैं। इससे दर्द और सूजन बढ़ने लगती है और हाई यूरिक की समस्या गंभीर हो सकती है।

हरी मटर

मटर के दाने जहां आपकी डिश का स्वाद बढ़ाते हैं वहीं ये आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। मटर खाने से शरीर में प्यूरिन का स्तर बढ़ने लगता है। इससे जॉइंट्स में दर्द और सूजन बढ़ सकती है।


फूलगोभी

फूलगोभी भी उन सब्जियों में से एक है जिनके सेवन से शरीर में प्यूरिन का लेवल बहत अधिक बढ़ सकता है।  Pic