पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में होता है एड़ियों का दर्द, कारण व घरेलू इलाज

Pic Credit- freepik
एड़ियों में दर्द की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते है। कई बार दर्द के कारण झुंझलाहट आती है। यह दर्द एड़ी के पीछे, नीचे, या आस-पास महसूस होता है। यह दर्द प्लांटर फैसीआइटिस, एड़ी की मोच, बर्साइटिस, आर्थराइटिस, और अनुपयुक्त जूते पहनने की वजह से हो सकता है। 
पुरुषों की तुलना महिलाओं में एड़ियों के दर्द की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। आमतौर पर महिलाएं इसे छोटी प्रॉब्लम मानकर इग्नोर भी कर देती हैं लेकिन यह आपको कई परेशानियों में डाल सकती है इसलिए इसके कारण और उपाय को जानना चाहिए। दूसरी वजह, महिलाओं को ज्यादा देर तक खड़े रहकर काम करना पड़ता है। तीसरी वजह, हाई हील की वजह से भी यह दर्द हो सकता है। 

प्लांटर फैसीआइटिस

प्लांटर फैसीआइटिस में एड़ी के नीचे के हिस्से में दर्द होता है। यह प्लांटर फासिया नामक ऊतक के सूजन के कारण होता है, जो एड़ी की हड्डी से पैर की उंगलियों तक फैला होता है। यह ऊतक पैर के आर्च का समर्थन करता है और चलने या दौड़ने के दौरान शॉक एब्जॉर्बर के रूप में काम करता है। यह दर्द आपको सुबह उठते ही और लंबे समय तक खड़े रहने के बाद एड़ी में तेज दर्द के साथ महसूस हो सकता है।

एड़ी का मोच

एड़ी में मोच एक आम चोट है जो एड़ी के चारों ओर की लिगामेंट्स (संयोजक ऊतकों) के खिंचने या फटने के कारण होती है। लिगामेंट्स ऊतक के मजबूत बैंड होते हैं जो हड्डियों को जोड़ते हैं और जोड़ को स्थिर रखते हैं। जब एड़ी अचानक मुड़ जाती है या अनियंत्रित रूप से मुड़ती है, तो लिगामेंट्स खिंच सकते हैं या फट सकते हैं, जिससे मोच हो जाती है। यह पैर की नस या मांसपेशियों में खिंचाव या चोट लगने पर हो सकती है। जिस कारण आपको सूजन, लालिमा, और दर्द महसूस हो सकता है।

एड़ी में बर्साइटिस

एड़ी में बर्साइटिस एक स्थिति है जिसमें बर्सा में सूजन और जलन हो जाती है। बर्सा एक छोटा, तरल से भरा थैला होता है जो हड्डियों, टेंडन और मांसपेशियों के बीच कुशन के रूप में काम करता है। जब यह सूजन हो जाती है, तो इसे बर्साइटिस कहा जाता है, जिस कारण एड़ी के बर्सा (स्नायु शोथ) में सूजन हो जाती है और आपको एड़ी के ऊपर सूजन और दर्द महसूस होता है।

गठिया (आर्थराइटिस)

गठिया की समस्या भी महिलाओं में एड़ी के दर्द का कारण बनती है। इस कारण जोड़ों की सूजन और कठोरता महसूस होती है। इस कारण एड़ी और पैर के जोड़ों में दर्द और सूजन रहने लग जाती है। 

अनुपयुक्त जूते पहनना

महिलाएं अक्सर ही खूबसूरत दिखने के लिए हिल्स पर हाई हील पहनना पसंद करते हैं। यह बहुत ही अनकंफर्टेबल होते हैं जिसकी वजह से आपकी एड़ियों में दर्द हो सकता है। गलत फिटिंग या ऊँची हील वाले जूते पहनने से भी एड़ियों में दर्द होता है। इसलिए आपको हमेशा उपयुक्त फुटवियर पहनने चाहिए। 

एड़ियों के दर्द के घरेलू इलाज

  •  दर्द होने पर एड़ी को आराम दें और भारी शारीरिक गतिविधियों से बचें।
  •  एड़ी पर बर्फ के पैक को 15-20 मिनट तक दिन में 2-3 बार लगाएं।
  •  एड़ी और पैरों की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें, जैसे कि पैर के पंजों को ऊपर-नीचे करना। यह मांसपेशियों और नसों को मजबूत करता है और लचीलापन बढ़ाता है।
  • एक बाल्टी गर्म पानी में थोड़ा सा नमक डालें और इसमें पैर को 15-20 मिनट तक भिगोएं। यह मांसपेशियों को आराम देता है और दर्द कम करता है।
  • एड़ियों में दर्द महिलाओं के लिए एक आम समस्या हो सकती है, लेकिन इसे घरेलू उपचार और उचित देखभाल से नियंत्रित किया जा सकता है। यदि दर्द लगातार बना रहता है या गंभीर हो जाता है, तो डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।