बारिश में भीगने के बाद करें रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होंगे कभी बीमार

Pic Credit- freepik

बारिश में भीगना बहुत से लोगों को अच्छा लगता है। जरा सी बारिश हुई वे उसमें नहाने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। कई बार हम घर से बाहर किसी काम पर निकले होते हैं और अचानक तेज बारिश हो जाती है। ऐसे में भीगना हमारी मजबूरी हो जाता है। जिन व्यक्तियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उन्हे बारिश की मस्ती परेशानी में डाल सकती है। बारिश के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बारिश में भीगने के बाद ठंड लगना, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बारिश में भीगने के बाद कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। 

बारिश में नहाने के तुरंत बाद या ना चाहते हुए भीग गए हैं तो ये उपाय जरूर करें—  

गीले कपड़े बदलें  

बारिश में भीगने के बाद भीगे हुए कपड़े तुरंत बदल दें। भीगे हुए कपड़े शरीर को ठंडा रखते हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं।  

शरीर को सुखाएं  

भीगे हुए कपड़े बदलने के बाद शरीर को अच्छी तरह से सुखाएं। तौलिए से शरीर को पोंछें और हल्के गुनगुने पानी से से नहाएं।

गर्म पानी, चाय या काफी पिएं  

बारिश में भीगने के बाद गर्म पानी पीने से शरीर को गर्मी मिलती है और ठंड लगने का खतरा कम होता है। गर्म पानी के अतिरिक्त चाय या कॉफी का भी सेवन कर सकते है। अदरक और हल्दी वाली चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।  

गर्म भोजन करें 

बारिश में भीगने के बाद गर्म भोजन करने से शरीर गर्म रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

आराम करें  

बारिश में भीगने के बाद यदि आप थकान महसूस कर रहे हैं तो आराम करना चाहिए। 

डॉक्टर से सलाह ले

अगर आपको ठंड लगने या खांसी जुकाम की समस्या हो रही है तो डॉक्टर से सलाह लेकर दवा लें।

इम्यूनिटी बढ़ाएं  

बारिश के मौसम में इम्यूनिटी मजबूत रखना बहुत जरूरी है। संतुलित आहार लें, पर्याप्त नींद लें और नियमित व्यायाम करें। और यदि आपको बारिश में बार—बार सर्दी लगने की शिकायत हैं तो भीगने से बचे और घर में रहें। 

यह भी अपना सकते हैं 

  • अदरक का काढ़ा पीने से ठंड लगने और खांसी जुकाम से राहत मिलती है। इसमें थोड़ी मात्रा में काली मिर्च, लौंग भी डाल सकते हैं। 
  • लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • दूध में हल्दी मिलाकर पीने से ठंड लगने और खांसी जुकाम से राहत मिलती है।