डिलीवरी के बाद बढ़ता है वजन, डाइट में इन्हें शामिल करने से होगा कंट्रोल

Pic Credit- freepik

मोटापे की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं परेशान रहती है। ​अक्सर देखा जाता है कि डिलीवरी के बाद कई महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है। और महिलाओं को वापस शेप में आने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। 
डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन क्यों बढ़ता है? दरअसल, दूध स्राव के लिए प्रोलैक्टिन हार्मोन जिम्मेदार होते हैं। ये भूख को बढ़ाने के साथ फैट स्टोर करते हैं। जिससे वजन बढ़ता है। इसके साथ ही हार्मोनल चेंजेस, ब्लड लॉस, हेल्दी डाइट, ब्रेस्ट फीडिंग की वजह से ज्यादा कैलोरी का सेवन होता है, जिससे महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। इसके अतिरिक्त खानपान, लाइफ स्टाइल, व्यायाम ना करना भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। 
  • वैसे तो इस समस्या को लाइफ स्टाइल और खानपान में ध्यान रखकर ही नियंत्रित किया जा सकता है। फिर भी कुछ फूड हैं जिनको अपनाकर आप अपना वजन कम कर सकती है। 
  • ओट्स का सेवन करने की अक्सर सलाह दी जाती है। कैल्शियम, आयरन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर ओट्स हमारे वजन को कंट्रोल करने में काफी मदद करते हैं। आप ओट्स का सेवन डिलीवरी के बाद नाश्ते के तौर पर कर सकती हैं। 
  • भोजन में दालों का उपयोग बढ़ाना। दाल का सेवन करना मां और बच्चों के लिए दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। दाल को संतुलित आहार माना जाता है, क्योंकि ये फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है। इसका सेवन आप सूप या खिचड़ी के तौर पर कर सकती हैं।
  • बादाम एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है जो हमारे वेट को नियंत्रित करने का काम करता है। बादाम में मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो इसे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद बनाता है। 
  • हल्दी हमारे वेट को भी कंट्रोल रख सकती है। हल्दी में विटामिन-बी6, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं। जिससे हमारा वजन तो नियंत्रण में रहता ही है साथ ही बाहरी और आंतरिक सूजन भी ठीक होती है।
  • गर्म पानी एक ऐसा नेचुरल विकल्प है जो हमारे वजन को आसानी से कम कर सकता है। दरअसल दिन में गर्म पानी का सेवन करने से हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे खाने का पाचन दुरुस्त होता है, और वजन नियंत्रण में रहता है।
खानपान के साथ जरूरी है कि आप चिंता मुक्त रहे। साथ ही, जंक फूड और ज्यादा तेल—मसाले वाले खाने से बचे।