नाभि में तेल लगाने के जबरदस्त फायदे

Pic Credit- freepik 

हम बालों को हेल्दी रखने के लिए हेयर ऑयल लगाते हैं। स्किन को स्मूथ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी कई तरह के नेचुरल तेल या क्रीम इस्तेमाल करते है। नाभि में ऑयल की कुछ बूंद डालना भी कई तरह से फायदेमंद होता है।

चलिए जानते हैं नाभि में तेल लगाने के महत्व और फायदे क्या होते हैं—
  • नाभि शरीर का अत्यधिक एब्जॉर्ब करने वाला भाग है। ऐसे में यहां तेल लगाने या डालने से शरीर में ये अंदर तक पहुंचता है। साथ ही, नाभि को ऊर्जा केंद्र माना जाता है। ऐसे में यहां तेल लगाने से ऊर्जा को संतुलित बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
  • नाभि में तेल लगाते हैं तो शरीर से विषाक्त पदार्थों और अशुद्धियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
  • नाभि में तेल लगाने से हार्मोन को रेगुलेट करने में मदद मिल सकती है।
  • यदि आपको पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, क्रैम्प, प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षण नजर आते हैं तो आप नाभि में तेल अप्लाई कर सकती हैं।
  • पेट में दर्द हो तो आप पुदीने का तेल लगाएं। ये मसल्स को रिलैक्स करने के साथ ही इंफ्लेमेशन को भी कम करता है।
  • यदि आप रेगुलर ऐसा करते हैं तो आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होगा. इसके लिए नारियल का तेल लगाएं। इससे रिलैक्स महसूस होगा।
  • नाभि में तेल लगाने से स्किन हेल्दी रहती है। त्वचा पर निखार आता है।  
  • बालों को घना और जड़ से हेल्दी, मजबूत बनाए रखने के लिए आप रोजमेरी ऑयल लगाएं।
  • नाभि में तेल लगाने से होठ मुलायम होते है।

कौन सा तेल लगाएं

सबसे ज्यादा फायदेमंद सरसों का तेल लगाना होता। इसके साथ ही आप नारियल को तेल भी लगा सकते है। रोजमेरी, मिंट, नीम का तेल भी आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ की सलाह पर लगा सकते है। याद रखें कि तेल की मात्रा ज्यादा ना हो। तेल लगाने के बाद वहां हल्के हाथ मसाज भी कर सकते है।