शरीर के लिए फायदेमंद है पान का पत्ता खाना

Pic Credit- freepik


कई बार हल्का भोजन करने के बाद भी पेट में भारीपन महसूस होता है। गैस बनती रहती है और हल्का पेट दर्द बना रहता है। इस वजह से काफी परेशानी होती है। अगर आपका पेट हमेशा फूला हुआ रहता है या पेट में हमेशा गैस बनी रहती है तो यह क्रोनिक ब्लोटिंग के लक्षण हो सकते हैं। 

लम्बे समय तक पेट से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी करने से यह इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की बीमारी हो सकती है। आंतों से जुड़ी इस बीमारी से बचने और डाइजेस्टिव सिस्टम पर ध्यान देना आवश्यक है। इससे जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए आप पान के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।

आयुर्वेद में पान के पत्तों को पेट की कई समस्याओं की एक नेचुरल दवा के तौर पर देखा जाता है। पूजा पाठ मे पान के पत्ते चढ़ाए जाते हैं क्योंकि, इन पत्तों में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। कुछ लोगों को रोजाना दिन में एक बार पान खाने की आदत होती ही है। अगर पान में तम्बाकू ना मिलाया जाए तो इससे आपकी हेल्थ को कई तरह के लाभ हो सकते हैं।

पान के फायदें 

  • पान का पत्ता बॉडी डिटॉक्स में मदद करता है। आप खाना खाने के बाद पान के 1 पत्ते को चबा लें तो इससे शरीर मे जमा सारे टॉक्सिंस साफ हो जाएंगे। 
  • पान के पत्ते का सेवन ओरल हेल्थ सुधारने का भी काम करता है। ये पत्ते चबाने से दांत और मसूड़े स्वस्थ और साफ रहते हैं। 
  • पान के पत्तों में कुछ तत्व ऐसे भी होते हैं जो शरीर में कफ दोष और वात दोष को संतुलित करते हैं।
  • पेट संबंधी समस्याओं में पान का सेवन फायदेमंद रहता है।
  • पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज का लेवल बहुत हाई होता है। जोड़ों में होने वाले दर्द से आराम दिलाने और सूजन को कम करने के लिए ये तत्व मदद करते हैं। 
  • सुबह उठने के बाद इन पत्तों को चबाकर खाएं। खाली पेट पान के पत्ते चबाना अधिक फायदेमंद साबित होता है।