DJ की तेज आवाज से सेहत को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान, जानिए कैसे करें बचाव

Pic Credit- freepik

डीजे की तेज आवाज, रोशनी, और नाच-गाना, ये सभी को पसंद होता है। डीजे की आवाज जितनी दमदार होगी, पार्टी उतनी ही शानदार मानी जाती है। इसलिए आजकल कई हजार वॉट के डीजे साउंड सिस्टम पार्टी में लगाए जाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि डीजे की इस मस्ती के पीछे छिपा एक खतरा भी है? डीजे की तेज आवाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकती है। इसलिए तेज आवाज में डीजे के उपयोग से बचना चाहिए।

डीजे की तेज आवाज का हमारे शरीर पर असर

  • तेज आवाज कान के पर्दे पर दबाव डालती है, जिससे धीरे-धीरे श्रवण क्षमता कम होने लगती है। हमारे कान एक निश्चित डेसीबल तक की ध्वनि को ही सहन कर सकते है। उससे तेज आवाज होने पर नुकसान हो सकता है।
  • तेज आवाज के लगातार संपर्क में रहने से कानों में हमेशा बजने की आवाज (टिनिटस) आने लगती है।
  • डीजे की आवाज में लगातार रहने से हमारे दिगाम पर भी असर पड़ता है। इससे मानसिक रोग हो सकते हैं।
  • तेज आवाज के कारण कान के पर्दे में क्षति हो सकती है, जिससे सुनने में कठिनाई हो सकती है।
  • तेज आवाज हृदय गति को बढ़ा सकती है, जिससे उच्च रक्तचाप और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।
  • तेज आवाज तनाव और चिड़चिड़ापन पैदा कर सकती है, जिससे नींद में परेशानी हो सकती है।
  • तेज आवाज के कारण सिरदर्द हो सकता है। चक्कर आना, उल्टी होना जैसी समस्याएं भी हो सकती है।
  • तेज आवाज मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान तेज आवाज से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है।

कैसे बचे डीजे की तेज आवाज के नुकसान से?

  1. तेज आवाज वाले स्थानों पर कान ढकने वाले उपकरण (इयरप्लग या हेडफोन) का इस्तेमाल करें।
  2. अपने संगीत सिस्टम की आवाज कम रखें।
  3. तेज आवाज वाले स्थानों पर लगातार रहने से बचें और बीच-बीच में ब्रेक लें।
  4. अगर आपको कानों में बजने की आवाज या सुनने में कठिनाई हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
  5. डीजे की तेज आवाज मनोरंजन का एक जरिया हो सकती है, लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक भी हो सकती है। तेज आवाज से बचाव के लिए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है, ताकि हम अपनी सुनने की क्षमता और स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकें।