सुबह उठते ही आंखों में जलन होने पर आजमाएं ये नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम

Pic Credit- freepik
कई लोगों को सुबह उठने के समय आंखों में जलन की शिकायत रहती है। उन्हें इस दौरान आंखों में दर्द भी महसूस होता है। इस मुश्किल के चलते उनके दिन की शुरुआत अच्छी नहीं होती। 
सुबह उठते समय आंखों में जलन और दर्द की शिकायत ड्राई आई के कारण हो सकती है। हो सकता है ​इस​के अतिरिक्त भी कोई कारण रहे। यदि यह समस्या लगातार बनी रहती है तो सबसे पहले नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह करनी चाहिए। इस स्थिति में आप कुछ नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ये कुछ घरेलू नस्खे हैं जिनसे राहत मिल सकती है। 
  • सुबह उठते ही अगर आपकी आंखों में जलन की शिकायत हो रही है, तो इस स्थिति में आप आंखों की गर्म या ठंडी सिंकाई कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक सूती कपड़ा लें, इसें कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर आंखों की सिंकाई करें। गर्म सिंकाई के लिए आप सूती कपड़े को हल्के गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और फिर आंखों की सिंकाई करें। इससे आंखों की जलन काफी हद तक कम हो सकती है। 
  • आंखों की प्रॉब्लम में गुलाबजल का प्रयोग करना काफी फायदेमंद रहता है। इसके प्रयोग से आंखों को ठंडक मिलती है। साथ ही इससे आंखों की चमक बढ़ती है। शुद्ध गुलाबजल को आप डायरेक्ट आंखों के अंदर डाल सकते हैं। हालांकि, अगर आप बाहर से गुलाबजल ले रहे हैं, तो इसमें मौजूद इंग्रीडिएंट को जरूर चेक कर लें।
  • खीरे के स्लाइस को कुछ देर के लिए आंखों पर रखने से भी आंखों में होने वाली जलन की शिकायत कम हो सकती है। इसके लिए फ्रिज में रखे खीरे के 2 स्लाइस को काटकर आंखों पर करीब 5 मिनट के लिए रखें। यह आपकी परेशानी काफी हद तक कम कर सकती है। खीरे की जगह आलू की स्लाइस का भी उपयोग किया जा सकता है।
  • एक कटोरी लें और इसमें एलोवेरा जेल और गुलाबजल को अच्छे से मिक्स कर लें। अब कॉटन पैड को गोलाकार दें और फिर इस मिश्रण में आप इसे डुबो दें। अब करीब 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और फिर अपने आंखों पर लगा लें। इससे भी आंखों में जलन से राहत मिल सकती है। आंखों में पट्टी लगाने के करीब 30 से 40 मिनट बाद आंखों को नॉर्मल पानी से धो लेना चाहिए।